बाघमारा में लोडेड देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

बाघमारा. तोपचाची थाना क्षेत्र में पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी बाघमारा डीएसपी आनन्द ज्योति मिंज ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

लोडेड देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, बाघमारा के तोपचाची थाना के भुइंया चित्रों में अवैध हथियार की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर बाघमारा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दिलदार आलम के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने देसी कट्टा के साथ उसे धर दबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए बाघमारा डीएसपी आनन्द ज्योति मिंज ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तोपचाची थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार की खरीद बिक्री की सूचना मिल थी। इसी के अलोक में टीम गठित कर दिलदार आलम के आवास पर छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने दिलदार आलम की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस द्वारा अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूर्व में भी वह डोरी एक्ट के मामला में जेल जा चुका है। वहीं आगे की जांच पड़ताल चल रही है।

सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

India New Zealand Rugby Series: भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की राजगीर...

India New Zealand Rugby Series, पटना: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार एक अंतरराष्ट्रीय...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy: बिहार में खेती के साथ सौर ऊर्जा...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy, पटना: बिहार में कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सौर...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...