Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व को मिलेगी वैश्विक पहचान? CM सम्राट चौधरी ने विदेश सेवा के अधिकारियों से की चर्चा

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को लोकसेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में बिहार मूल के विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने राज्य के विकास, पर्यटन और बिहार में बने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के संबंध में अपने सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं। अधिकारियों की ओर से दिए गए सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

बौद्ध सर्किट और इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। गया जी, सुल्तानगंज सहित राज्य के कई स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बौद्ध सर्किट के विकास और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इन पर्यटन स्थलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करने में विदेश सेवा के अधिकारियों का अनुभव और उनके वैश्विक संपर्क उपयोगी हो सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि बिहार के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान मिले, जिससे राज्य में पर्यटकों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए इसे बिहार का प्रमुख लोक आस्था का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर पटना सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुंगेर और औरंगाबाद के प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में भी इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की वैश्विक पहचान बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि दूसरे देशों के लोग भी बिहार आकर इस विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा को करीब से देख और समझ सकें।

Bihar Tourism Global Branding 1

बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की पहल

बैठक में बिहार के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने और राज्य की सकारात्मक छवि को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बिहार मूल के अधिकारियों और अन्य लोगों से अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के विकास में भी योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक स्थलों और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने से पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

Bihar Tourism Global Branding

विदेश सेवा के अधिकारियों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में मालदीव में डिप्टी हाई कमिश्नर कुमार गौरव, रोम स्थित भारतीय दूतावास में काउंसलर आकाश गुप्ता, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में काउंसलर नीतेश कुमार, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन तविशी बेहल पांडेय, विदेश विभाग में सेंट्रल अमेरिका के निदेशक डॉ. राजीव रंजन, पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में काउंसलर नवीन कुमार और विदेश विभाग में नॉर्थ की निदेशक मनुस्मृति शामिल थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा किया 5.4 करोड़ का कारोबार, 11,855 महिलाओं को मिला रोजगार

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...