हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, 2 लाख रुपए और बाइक भी बरामद

जहानाबाद : जिले के कड़ौना ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिस्टॉल गांव स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टा, तीन कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में जिले के एसपी दीपक रंजन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मेला के दरमियान बिस्टॉल गांव के रहने वाले गैरेज मिस्त्री पंकज कुमार का देसी कट्टा के साथ फोटो देखा गया था. इसको लेकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल गैरेज में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां से तीन अपराधियों को दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही वहां से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है. पकड़े गए अपराधियों के घर से छापेमारी करते हुए पुलिस ने 212000 रुपए नगद भी बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

रिपोर्ट : गौरव

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...