कल्पना सोरेन इंडिया की बैठक में भाग लेने दिल्ली गई,सीएम चंपाई आज जाएंगें

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एक जून को दिल्ली जाएंगे। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेंगे।

इसमें चुनाव के दौरान गठबंधन के दलों को हुए अनुभवों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में भाग लेने के लिए कल्पना सोरेन शुक्रवार को ही दिल्ली रवाना हो गईं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी एक जून को दिल्ली जाएंगे।

इधर, सीएम चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को होटवार जेल जाकर हेमंत सोरेन से भेंट की। इस दौरान कल्पना सोरेन व विनोद पांडेय भी मौजूद थे। लोकसभा चुनाव प्रचार व सीट वाइज स्थिति पर चर्चा हुई।

इंडी गठबंधन की दिल्ली में होनेवाली बैठक में झामुमो के नजरिए को कैसे रखा जाए, इस पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन अब तक 5-6 बार हेमंत से जेल में मुलाकात कर चुके हैं।

Jharkhand Rajya Sabha Election: हेमंत सोरेन को विधायकों पर भरोसा, रिसॉर्ट...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...

Bokaro News: BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH...

Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (BPSCL) के कोयला हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की संदिग्ध हालात में...