झारखंड में मौसम करवट,कई जिलों में पारा 14 डिग्री तक गिरा

रांची: झारखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पलामू-गढ़वा को छोड़कर अधिकतर जिलों में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप से राहत मिली।

कई जिलों में पारा 14 डिग्री तक गिर गया। लेकिन न्यूनतम पारा चढ़ा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से उमस बढ़ गई। इसने लोगों को बेचैन कर दिया।

उधर, लू से पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत हो गई। अधिकतम तापमान में सरायकेला में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री था, जो शुक्रवार को 13.8 डिग्री गिरकर 32.5 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू और गढ़वा में अगले दो दिन तापमान में कुछ गिरावट आएगी, लेकिन लू से राहत नहीं मिलेगी।

चतरा में भी लू चलेगी। शुक्रवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 31.5 डिग्री रहा।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img