12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

रांची: गर्मी का प्रकोप झारखंड में लगातर बढ़ रहा है। एक दिन पहले राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है.

वहीं इसको लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है.

इस दौरान राज्य के कई जिलों में लू चल सकती है.इसके अलावा राजधानी रांची की बात करे तो अगले एक-दो दिनों में गर्मी का प्रकोप और अधिक हो जायेगा.

इसको लेकर रांची मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है जिसके अनुसार 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का भी अनुमान लगाया गया है

राजधानी और आसपास में भी इसका असर रह सकता है. इससे एक-दो दिन लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.
मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने हीट वेव की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान, संताल परगना तथा संताल से सटे मध्य हिस्सों तथा रामगढ़ और रांची में हीट वेव की स्थिति दिख सकती है. अभी कुछ दिनों तक मौसम गर्म रहेगा. अभी बहुत राहत की उम्मीद भी नहीं है.

22-23 को पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, रांची, बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान गिर सकता है. शुक्रवार को राज्य का सबसे गरम जिला सरायकेला रहा.

यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके अतिरिक्त देवघर, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़, प सिंहभूम, बोकारो, जामताड़ा, सरायकेला, गिरिडीह और सिमडेगा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img