Lok Sabha Election: सातवें चरण में 5 बजे तक 58.34 फीसदी हुआ मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

Lok Sabha Election: लोकसभा के आज आखिरी चरण में देशभर की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पांच बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बिहार में 48.86 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 66.56 प्रतिशत, पंजाब में 55.20 प्रतिशत, झारखंड में 67.95 प्रतिशत, ओडिशा में 62.46 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.00 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election: 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान

वहीं 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान हुआ। इसमें बिहार में 42.95 फीसदी, चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 58.41 फीसदी, झारखंड में 60.14 फीसदी, ओडिशा में 49.77 फीसदी, पंजाब में 46.38 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.83 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 58.46 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। इसमें बिहार में 35.65 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

Lok Sabha Election: यहां इतनी सीटों पर आज वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें या आखिरी चरण में जिन 57 जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई और छठे चरण की वोटिंग 25 मई को हो चुकी है। वहीं सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...