JDU नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा, जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

भागलपुर : भागलपुर में जदयू के महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा को बदमाशों ने बीच सड़क पर अर्धनगन कर जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधी बीच सड़क पर राजदीप राजा को लात, घुसों और लाठी से जमकर पिटाई कर रहे हैं और बीच सड़क पर आमलोग मुकदर्शक बने हुए हैं। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के समीप का है। घटना की जानकारी मिलने के मौके पर दो थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस से जदयू नेता ने लिखित शिकायत कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर जदयू के महानगर अध्यक्ष के करीबी सूरज कुमार यादव एक प्लॉट पर काम करवा रहा था। तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव और पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ पहुंचे और मजदूर को पीटने लगे और मशीन को फेंकना शुरू कर दिया और काम को बंद करवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे। इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है जहां पर फिलहाल इलाज कराई जा रही है।

इस मामले को लेकर सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट किया। मशीन वगैरह सब फेंक दिया। जिसके बाद जदयू नेता राजा यादव पहुंचे तो उनके बीच सड़क पर अर्धनग्न कर उनकी पिटाई कर दी। पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने रकम के साथ 24 घंटे के अंदर धर दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...