NALANDA में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में इमरजेंसी सेवा बंद

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई के विरोध में दूसरे दिन डॉक्टर और कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर दिया। डॉक्टरों और कर्मियों की मांग है कि पिटाई करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ़्तार करे। ओपीडी सेवा के साथ साथ इमरजेंसी सेवा ठप रहने से गंभीर रोगी और उसके परिजनों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि डॉक्टरों से बात की जा रही है जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा। वहीं आईएमए ने भी इस घटना की निंदा करते हुए गिरफ़्तारी की मांग की है। बता दें कि शनिवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सुनील सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सीनियर डॉक्टर गायब थे।

इलाज शुरू करने में देर हुई, इस वजह से उनकी मौत हो गयी। इसके बाद उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग की तो चिकित्सक आनाकानी करने लगे। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। डॉक्टरों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गयी, इस वजह से इमरजेंसी बंद करना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गयी थी। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसकी जांच के बाद मौत की जानकारी दी गयी तो हंगामा और मारपीट की गयी। यह घटना र्दुभाग्यपूर्ण है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

NALANDA NALANDA NALANDA

NALANDA

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...