रामकृपाल यादव ने कहा- कल मेरे ऊपर गोली चलाई गई, हुआ जानलेवा हमला

पटना : कल यानी एक जून को मसौढ़ी में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के ऊपर फायरिंग और जानलेवा हमला हुआ था। इसी को लेकर आज वह बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। रामकृपाल के साथ प्रेसवार्ता में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। रामकृपाल यादव ने कहा कि मैं साधारण गरीब घर का बेटा हूं, राजनीति में मैं आज तक लाठी और गोली के बल पर नहीं पहुंचा हूं। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की है।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

मैं कभी सुरक्षा में नहीं रहा हूं, सुरक्षा जनता करती है – रामकृपाल

रामकृपाल यादव ने कहा कि मैं कभी सुरक्षा में नहीं रहा हूं, सुरक्षा जनता करती है। कल मेरे ऊपर गोली चलाई गई और जानलेवा हमला किया गया, मेरे कार्यकर्ता को मारा गया। कई कार्यकर्ता मेरे साथ थे। घटना में कार्यकर्ता की जिंदगी चली जाती। मसौढ़ी की वर्तमान विधायक रेखा देवी तिनेरी गांव में गैरकानूनी रूप से मतदान केंद्र में घुसकर मतदान को बाधित कर रही थी। 6:30 बजे जब मतदान खत्म हो गया उसके बाद वोटिंग की जा रही थी। मुझे जब सूचना मिला तो मैं जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचा था। पटना-डोभी फोरलेन पर पटना आने के लिए जा रहा था। तभी मुझ पर तीन गोलियां चलाई गई।

40 साल के राजनीतिक इतिहास में आज तक मेरे ऊपर एक पत्थर भी नहीं चला है – बीजेपी सांसद

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि 40 साल के राजनीतिक इतिहास में आज तक मेरे ऊपर एक पत्थर भी नहीं चला है। गोली चलाने वाले व्यक्ति द्वारा मेरे कार्यकर्ताओं को मार दिया जाता, अगर मेरे अन्य कार्यकर्ताओं नहीं बचाते। मेरे बेटे के ऊपर भी हमला पहले हो चुका है। मारपीट, गाली-गलौज, गोली और बंदूक हमारे संस्कार में नहीं है। पुलिस अभी तक मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद ही पूरी बातों को सामने रखेगी। सारण की घटना भी इसी तरह की हुई थी। बूथ लूटने की कोशिश रोहिणी आचार्य ने किया था। इस घटना पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी, यह में सभी को आस्वस्थ करता हूं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : असामाजिक तत्वों ने प्रत्याशी रामकृपाल पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img