शाहनवाज ने कहा- युवराज के फेस सेविंग में लगी हुई है कांग्रेस

पटना : इंडिया गठबंधन की तरफ से कल यानी एक जून को दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें कहा गया था कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन 295 सीट ला रही है। इस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने युवराज यानी कि राहुल गांधी के फेस सेविंग में लगी हुई है। चार दिन तक उनके फेस सेविंग कर पाएगी।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक को वोटिंग हुआ है। तीन दिन तक चर्चा में रहने के लिए उन्होंने बैठक की। उनके पास कोई आंकड़ा नहीं था, एक ऐसे तुकबंदी कर दी कि 295 आ रहा है, 299 बताने में क्या हर्ज है। वह जान रहे थे कि एग्जिट पोल उनके खिलाफ आ रहा है, वह जान रहे थे कि देश की जनता उनके खिलाफ वोट दे रही है। वह जान रहे थे कि अबकी बार नरेंद्र मोदी 400 के पार जाएंगे। इसलिए वह इकट्ठे होकर वहां पर एक-दूसरे का सिर्फ ढाढ़स बनाने का काम किया है।

शाहनवाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और बन भी गए हैं। बस चार जून का इंतजार है और अपार बहुमत से एनडीए जितने वाला है। बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के ऊपर हमले पर शाहनवाज ने कहा कि काफिले पर हमला हुआ उनकी जान बच गई। राजद चुनाव में हार का फ्रस्ट्रेशन उनके ऊपर निकल रहा है, भारी वोट से रामकृपाल यादव जीतेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज फिर से एक बार जेल चले जाएंगे। शाहनवाज ने कहा कि पहले से तय है, कल वह सबसे मिल लिए हैं आज वापस वह तिहाड़ चले जाएंगे। दिल्ली के जनता जान चुकी है। सातों सीट पर बीजेपी दिल्ली में जीत रही है और बिहार में भी कल जो आठ सीट पर चुनाव हुआ है। आठों की आठों सीट पर एनडीए ने परचम लहरा दिया है।

यह भी पढ़े : शाहनवाज ने कहा- BJP को वोट दें, NDA को जिताएं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...