Advertisement
Advertisement

VOTE COUNTING के दिन पटना में बोरिंग रोड में वाहनों का परिचालन रहेगा प्रतिबंधित

पटना: लोकसभा चुनाव का मतगणना कार्य देश भर मंगलवार को होगा। राजधानी पटना में दो लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना केंद्र एएन कॉलेज में बनाया गया है। मतगणना के लिए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। इस दौरान पटना में ट्रैफिक में बदलाव की गई है। पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार बोरिंग रोड के एएन कॉलेज की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर मंगलवार को यातायात प्रतिबंधित रहेगा और इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई वाहन का परिचालन नहीं होगा।

पटना पुलिस की तरफ से जारी रूट प्लान के अनुसार बोरिंग रोड चौराहा और पानी टंकी की तरफ से आपातकालीन वाहनों को छोड़ कर किसी अन्य प्रकार के वाहनों का परिचालन बोरिंग रोड में नहीं होगा। वहीं राजापुर पुल से हड़ताली मोड़, बोरिंग रोड क्रासिंग से बोरिंग रोड चौराहा, पाटलिपुत्र गोलंबर से पानी टंकी तक किसी भी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

काउंटिंग एजेंट अटल पथ से एएन कॉलेज के पीछे वाली सड़कों से मतगणना स्थल तक पाएंगे लेकिन उन्हें भी अपनी गाड़ी अटल पथ पर ही पार्क करना होगा जबकि पाटलिपुत्र की तरफ से आने वाले काउंटिंग एजेंट को अपनी गाड़ी सहयोग हॉस्पिटल के मैदान में खड़ी करेंगे। वहां से काउंटिंग एजेंट पैदल ही मतगणना स्थल तक पहुंचेंगे जबकि प्रत्याशी अपनी गाड़ी को सहदेव महतो मार्ग या फिर दारोगा राय पथ पर सड़क किनारे खड़ी कर वहां से पैदल मतगणना केंद्र तक पहुंचेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

VOTE COUNTING VOTE COUNTING VOTE COUNTING

VOTE COUNTING

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...