पटना में PM की मेगा रोड शो, तैयारी हो गई पूरी

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 मई को राजधानी पटना में आ रहे हैं। पीएम मोदी आज यहां शाम को मेगा रोड शो करने वाले हैं। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पटना में इससे पहले कोई भी प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान रोड शो नहीं किया था। नरेंद्र मोदी पहले पीएम होंगे जो पटना में रोड शो करने जा रहे हैं। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चप्पे-चप्पे जगहों पर पटना पुलिस की तैनाती की गई है। पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो इसलिए पुलिस हर उस जगह को बारीकी से देख रही है।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

आपको बता दें कि बिहार बीजेपी की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। पीएम करीब 6.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से पटना हाईकोर्ट के पास भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की लगी प्रतिमा पर मल्यापर्ण कर वहीं से ही रोड शो शुरू कर देंगे। बता दें कि इस रोड शो में एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। पटना यातायात पुलिस की तरफ से नौ मई को रूट चार्ट के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दिया गया है। कल यानी 11 मई को पटना के कई पुलिस अधिकारी जिस रूट पर पीएम मोदी का रोड शो होना है उस रूट का जायजा लिया। तीन दिन पहले ही एसपीजी राजधानी पहुंच गई है। पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पीएम नरेंद्री मोदी के रोड शो को लेकर पीएमओ ने कैबिनेट विभाग को कार्यक्रम का पूरा ब्योरा भेज दिया है। साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कल यानी 13 मई को वह मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण में चुनावी जनसभा करेंगे इसके बाद वह सारण से ही वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि कल पीएम वाराणसी में भी रोड शो करने वाले हैं और 14 मई को वह अपने संसदीय सीट वाराणसी से तीसरी बार नामांकन करेंगे।

यह भी पढ़े : PM मोदी के रोड शो को लेकर PMO ने कैबिनेट विभाग को भेजा कार्यक्रम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img