Good News : इसी हफ्ते बिहार पहुंचेगा मानसून, 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पटना : Good Newsइसी हफ्ते बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार प्रबल हो गए हैं। दो –तीन दिनों में बिहार में बंगाल की खाड़ी से चले मानूसन के पहुंचने का संकेत है। भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए यह यलो अलर्ट जारी हुआ है, उनमें उत्तर पश्चिम सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं।

अलर्ट वाले जिलों में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इनमें में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इन जिलों में इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे बिहार के लोगों को जल्दी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार बंधे हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ब्योरे के मुताबिक, बिहार में दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है जबकि अन्य भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

मानसून के बिहार पहुंचने को स्थितियां अनुकूल हुईं

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 से 3 दिनों में बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक झारखंड होते हुए टर्फ रेखा जा रही थी। वह कमजोर हो गया है। आज के नवीनतम न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य भाग पर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसका झुकाव ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर है। बिहार के उत्तर एवं पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधि होने का पूर्वानुमान है। बाकी क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेगा और बादल बन सकते हैं। गरजने वाले बादल के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी आ सकती है ।दक्षिण पश्चिमी भाग में उमस भरी गरमी की स्थिति रहेगी।

सोमवार दोपहर पटना के आसपास हुई बूंदाबांदी

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पटना के खगौल, फुलवारी शरीफ और नौबतपुर इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दक्षिण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.7 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से थोड़ा पहले 30 मई केरल के मुख्य भूमि पर पहुंचा था। मानसून केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत में एक ही समय पर आया है, जो कि केरल पहुंचने के लगभग 5 दिन बाद आता है।

पिछले 24 घंटों में बिहार के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के उत्तरी भाग में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है, जबकि शेष बिहार मे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्णिया में 21.6 मिमी, बाल्मीकि नगर में 15 मिमी, दरभंगा में 24.2 मिमी,  सुपौल में 15.2 मिमी, फारबिसगंज में 8.2 मिमी और अररिया 17 मिमी बारिश दर्ज हुई है। तापमान की बात करें तो बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में को छोड़ शेष भागों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तपमान पटना में 36, गया में 42.1, भागलपुर में 36.2, पूर्णिया में 34.3, मुजफ्फरपुर में 32.8, छपरा में 38.8, दरभंगा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...