लोकसभा चुनाव मतगणना Live : क्या बीजेपी को बिहार में होगा नुकसान

पटना : लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। बिहार की बात करें तो 40 सीटों की रूझान आ गया है। जिसमें एनडीए 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन नौ सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है। बिहार की लोकसभा की 20 सीटों पर कौन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं उनके बारे में बता रहे हैं। जिसमें अररिया, आरा, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, काराकाट, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा और मधुबनी की सीट शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव मतगणना Live : बिहार में NDA 14 तो INDIA 7

ताजा रूझान

1. अररिया सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद के उम्मीदवार मोहम्मद शाहनवाज आलम करीब 27,367 वोट से आगे चल रहे हैं।

2. आरा सीट से आरके सिंह (बीजेपी) सुदामा प्रसाद (सीपीआई-माले) के उम्मीदवार से करीब 10,076 वोट से पीछे चल रहे हैं।

3. औरंगाबाद सीट से सुशील कुमार सिंह (बीजेपी) अभय कुशवाहा (राजद) के उम्मीदवार से करीब 5,373 वोट से पीछे चल रहे हैं।

4. बांका सीट से गिरधारी यादव (जदयू) जय प्रकाश नारायण यादव (राजद) के उम्मीदवार से करीब 25,109 वोट से आगे चल रहे हैं।

5. बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह (बीजेपी) अवधेश नारायण राय (सीपीआई) के उम्मीदवार से करीब 5621 वोट से पीछे चल रहे हैं।

6. भागलपुर सीट से अजित शर्मा (कांग्रेस) अजय मंडल (जदयू) के उम्मीदवार से करीब 8382 वोट से पीछे चल रहे हैं।

7. बक्सर सीट से मिथिलेश तिवारी (बीजेपी) सुधाकर सिंह (राजद) के उम्मीदवार से करीब 1252 वोट से आगे चल रहे हैं।

8. दरभंगा सीट से गोपाल जी ठाकुर (बीजेपी) ललित कुमार यादव (राजद) के उम्मीदवार से करीब 74,982 वोट से आगे चल रहे हैं।

9. गया सीट से जीतनराम मांझी (हम) कुमार सर्वजीत पासवान (राजद) के उम्मीदवार से करीब 56,727 वोट से आगे चल रहे हैं।

10. गोपालगंज सीट से डॉ. आलोक कुमार सुमन (जदयू) प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान (वीआईपी) के उम्मीदवार से करीब 44,008 आगे चल रहे हैं।

11. हाजीपुर सीट से चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास) शिवचंद्र राम (राजद) के उम्मीदवार से करीब 23,992 वोट से आगे चल रहे हैं।

12. जहानाबाद सीट से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू) सुरेंद्र यादव (राजद) के उम्मीदवार से करीब 30,244 वोट से पीछे चल रहे हैं।

13. जमुई सीट से अरुण भारती (लोजपा-रामविलास) अर्चना रविवास (राजद) के उम्मीदवार से करीब 33,347 से आगे चल रहे हैं।

14. झंझारपुर सीट से रामप्रीत मंडल (जदयू) सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार महासेठ (वीआईपी) के उम्मीदवार से करीब 11,350 वोट से आगे चल रहे हैं।

15. काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) राजाराम सिंह कुशवाहा (सीपीआई-माले) के उम्मीदवार से करीब 21,344 वोट से पीछे चल रहे हैं।

16. कटिहार सीट से दुललाचंद गोस्वामी (जदयू) तारिक अनवर (कांग्रेस) के उम्मीदवार से करीब 34,595 वोट से आगे चल रहे हैं।

17. खगड़िया सीट से राजेश वर्मा (लोजपा-रामविलास) – संजय कुमार कुशवाहा (सीपीएम) के उम्मीदवार से करीब 21,921 वोट से आगे चल रहे हैं।

18. किशनगंज सीट से मुजाहिद आलम (जदयू) डॉ. मोहम्मद जावेद (कांग्रेस) के उम्मीदवार से करीब 21,413 वोट से आगे चल रहे हैं।

19. मधेपुरा सीट से दिनेश चंद्र यादव (जदयू) कुमार चंद्र दीप (राजद) के उम्मीदवार से करीब 54,154 वोट से आगे चल रहे हैं।

20. मधुबनी सीट से अशोक यादव (बीजेपी) मो. अली अशरफ फातमी (राजद) के उम्मीदवार से करीब 19, 542 वोट से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव मतगणना Live : बिहार में 40 सीटों का आया रूझान, NDA 30, INDIA 8 पर आगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...