Lok Sabha Election Results: चुनाव परिणाम पर क्या बोले पीएम मोदी, जानिए

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। इसमें इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर का मुकाबला हो रहा है। हालांकि एनडीए आगे है और रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन इंडिया ब्लॉक लगातार टक्कर दे रहा है। वहीं बीजेपी अपने बल पर सरकार बनाती हुई नहीं दिख रही है।

Lok Sabha Election Results: पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने चुनावी परिणाम के बीच सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।’

Lok Sabha Election Results:

वहीं राहुल गांधी दोनों ही सीट से चुनाव जीत रहे हैं। वायनाड सीट से उन्होंने 364422 मतों से चुनाव जीत ली है। इस सीट पर वे 2019 में भी चुनाव जीते थे। साथ ही वे रायबरेली सीट से 389341 मतों से आगे है, जो लगभग जीत के मुहाने पर है। इस सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी लगातार कई बार सांसद रही हैं।

Lok Sabha Election Results:

गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह 7,44,716 मतों से चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि गांधीनगर लोकसभा सीट पर अब तक के सबसे बड़े अंतर से वे चुनाव जीते हैं। वहीं वाराणसी नरेंद्र मोदी लगभग 1 लाख 52 हजार मतों से विजयी हुए है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को कड़े मुकाबले में हराया है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हुई। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को हुई। इस चुनाव की काउंटिंग आज हो रही है।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img