रांची: अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ हो रहा है। सोमवार को बाबा अमरनाथ अपने पूर्ण स्वरूप में नजर आए। इस बार अमरनाथ यात्रा 52 दिन की होगी जो 29 जून से शूरू होकर यात्रा 19 जून से शुरू होकर यात्रा 19 अगस्त चलेगी।
पिछली बार 1 जुलाई से 60 दिन तक चली थी। श्राइन बोर्ड पहली बार मेडिकल इंतजाम भी बढ़ा रहा है। बालटाल और चंदनबाड़ी में 100- 100 आईसीयू बेड, एडवांस उपकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट, कार्डियक मॉनिटर, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से लैस दो कैंप अस्पताल रहेंगे। यहां हवा में ऑक्सीजन कम रहती है, इसलिए यात्रा मार्ग पर 100 स्थाई ऑक्सीजन बूथ और मोबाइल ऑक्सीजन बूथ रहेंगे। पवित्र गुफा, शेषनाग और पंचतरणी में तीन छोटे अस्पताल होंगे।


















