Seraikela : साबुन खरीदने निकले युवक का शव नदी में तैरता मिला, हुआ क्या जानें…

Seraikela – सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चालियमा स्थित रूंगटा कम्पनी में कार्यरत एक मजदूर का शव कुजू नदी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के अमित यादव के रुप में की गई है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ का डोडा और 3 गए अंदर… 

पुलिस ने कुजू नदी से अमित यादव की लाश बरामद की है। मृतक के चेहरे और शरीर पर किसी लोहे की वस्तु से वार के निशान मिले हैं इससे आशंका जताई जा रही है कि अमित यादव की हत्या कर उसकी लाश को कुजू नदी में फेंका गया है।

शाम को दुकान जाने की बात कहकर निकला था घर से

पुलिस ने को शव पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमित यादव 2 जून को 6 से 2 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी किया। ड्यूटी से लौटकर कुजू नदी के किनारे स्थित स्टॉफ क्वार्टर आया इसके बाद शाम को करीब 7 बजे साबुन व सर्फ खरीदने के लिए क्वार्टर से निकला।

नदी में तैरता मिला युवक का शव

जिसके बाद रातभर वापस नहीं लौटा। अमित की काफी खोजबीन की गई मगर कुछ नहीं पता चल पाया। जिसके बाद उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। अमित यादव विगत छह माह से चौधरी मल्टी स्पेशलिटी इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधीन रूंगटा कम्पनी में काम कर रहा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें- Koderma LokSabha : अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में सबसे बड़े अंतर से दर्ज की जीत, देखें आंकड़ा… 

घटना के बाद थाना प्रभारी अमिश कुमार ने जानकारी दी कि कुजू नदी से एक लाश मिली है। मृतक के शरीर में गहरे जख्म के निशान मिले हैं। जिसके बाद व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...