खुदिया नदी में कुख्यात चोर का तैरता हुआ मिला शव, हत्या की आशंका

मां भवतारिणी मंदिर से सोने के जेवरात व रुपए गायब

निरसा (धनबाद) : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालजोरिया स्थित श्मशान काली मंदिर के समीप खुदिया नदी में कुख्यात चोर 42 वर्षीय कमल साव का शव तैरता हुआ मिला. मामले की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एवं निरसा पुलिस श्मशान काली मंदिर पहुंची.

लोगों का मानना है कि कमल साव की हत्या कर उसके शव को नदी में बहाने का प्रयास किया गया है. वहीं श्मशान घाट स्थित मां भवतारिणी मंदिर से मां के सोने के जेवरात एवं मंदिर में रखा लगभग 10,000 नगद गायब है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर से चोरी करने के बाद चोरी के सामान के बंटवारे के क्रम में कमल साहू एवं अन्य चोरों में बहस एवं मारपीट हुई होगी. इसी क्रम में अन्य चोरों ने इसकी हत्या कर शव को नदी में बहा दिया.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...