इस मामले को लेकर चुटिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड…

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के कडरु में स्थित एक्स्ट्रीम बार में बीते 27 मई को डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या मामले में एसएसपी ने बड़ी बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने चुटिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने यह कार्रवाई की है। डीआईजी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले में चुटिया थानेदार के बॉडीगार्ड और घटना के समय अरगोड़ा थाना के पेट्रोलिंग वाहन के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है। इस पूरे मामले में चुटिया पुलिस की अनुशासनहीनता सामने आयी थी।

इस कांड के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी थानों में पदस्थापित बॉडीगार्ड को लाइन क्लोज किया जायेगा और उन्हें नये सिरे से अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया जायेगा।

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...