डॉक्टर की पिटाई के विरोध में कल बंद रहेगा जिले के सभी अस्पताल, इमरजेंसी सेवा भी रहेगा ठप

नालंदा : नालंदा जिले के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में एक डॉक्टर पर हुए हमले के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कल यानी छह जून को बिहारशरीफ में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।आईएमए बिहारशरीफ के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता में कहा कि हड़ताल का मकसद दोषियों की गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और त्वरित कार्रवाई करे।

सभी निजी क्लीनिक में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं रहेगी बंद 

वहीं आईएमए बिहारशरीफ के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी निजी क्लीनिक में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई जाए। यह घटना एक जून को हुई थी, जब एक डॉक्टर पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से डॉक्टरों में काफी रोष है और वे सुरक्षा के लिए बेहतर उपायों की मांग कर रहे हैं। हड़ताल का असर बिहारशरीफ और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : छत से गिर कर सेंटरिंग मिस्त्री की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...