कांग्रेस अध्यक्ष ने सस्पेंस पर लगाया विराम, बोले- ‘हम अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे’

Desk. NDA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक की भी बैठक हुई। इसमें इस गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए जनादेश है। INDIA ब्लॉक भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हम अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। हम सही समय आने पर फैसला लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई। 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है।

बैठक में बोले कांग्रेस अध्यक्ष

आगे उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाकिफ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे। हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर नरेंद्र मोदी ने आज NDA गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई। इसमें शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू पीएम आवास पहुंचे। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

वहीं इस मीटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गयी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...