CABINET के शपथग्रहण से पहले पटना नहीं लौटेंगे सीएम नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में जदयू के बेहतर प्रदर्शन के बाद अभी किंग मेकर की भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू ने घोषणा कर दी है कि वे एनडीए की सरकार में शामिल होंगे। सीएम नीतीश बुधवार दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए।

माना जा रहा था कि वे बैठक के बाद पटना लौट आएँगे लेकिन अब वे प्रधानमंत्री के शपथग्रहण के बाद ही वापस पटना लौटेंगे। सीएम नीतीश ने अपनी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक भी दिल्ली में बुलाई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश अभी लगातार दिल्ली में ही रहेंगे और शपथग्रहण के बाद ही वे वापस लौटेंगे। इस बीच सीएम भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलेंगे और केंद्रीय कैबिनेट में महत्वपूर्ण पदों की मांग भी कर सकते हैं।

हालांकि अभी तक नीतीश कुमार ने कुछ भी डिमांड नहीं किया है लेकिन सूत्र से जानकारी मिल रही है कि वे कैबिनेट में वित्त, रेल और कृषि मंत्रालय की मांग कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार उप प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं। हालांकि फ़िलहाल केंद्रीय कैबिनेट में विभागों का बंटवारा होने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि किसके हिस्से कौन सा विभाग जाता है लेकिन अभी यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट के शपथग्रहण के बाद ही दिल्ली छोड़ने वाले हैं।

MP बनते ही एक्शन में आए पप्पू यादव, अधिकारियों को चेताया

https://youtube.com/22scope

CABINET CABINET CABINET

CABINET

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img