पोखरा में डूबने से 2 बच्चों की मौत

आरा : बिहार के आरा से एक खबर है। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला स्थित पोखरा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों में गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अनिल कुमार यादव का पुत्र आर्य कुमार (8 साल) एवं दोबाहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संतोष साह का पुत्र सत्यम कुमार (8 वर्षीय) शामिल है। दोनों वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में किराए के मकान में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : मौत का सबसे आसान तरीका सुसाइड, फेसबुक लाइव आकर पत्रकार ने दी जान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...