कई सीटों पर हार के बाद बोले Babulal-कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ता है

रांची – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हरमू स्थित काव्या होटल में नवनिर्वाचित सांसदों के अभिनंदन समारोह में कहा कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है जिससे हम सभी काफी खुशी हैं।

एनडीए गठबंधन ने आंध्रप्रदेश में जीत हासिल किया है अगर आप देखेंगे तो पूरे देश में या झारखंड में जितनी सीट पर जीत दर्ज करना था उसको हम नहीं जीत पाए। जीते हुए सीट हार गए हैं लेकिन तब भी लोकसभा सीट के नाते 9 सीटों पर जीत हासिल किया है।

50 सीटों पर हमने लीड हासिल किया है

विधानसभा स्तर पर देखें तो 50 सीटों पर हमने लीड हासिल किया है। जनता और कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हैं। हार की समीक्षा बड़े स्तर पर होगी, अलग-अलग स्तर पर होगी इसके लिए आगे समय निर्धारित किया जायेगा।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी हार कहां-कहां चूक हुई है इसपर समीक्षा होगी। 5 एसटी सीट पर हार को लेकर बाबूलाल ने कहा उस क्षेत्र में जाएंगे प्रमंडल और बूथ वाइज समीक्षा करेंगे। विपक्ष के दुष्प्रचार पर बाबूलाल ने कहा कि कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ता है।

आदिवासी समाज और अन्य समाज के लोगों से भी मिलेंगे और उनसे बात करेंगे। उनसे जानने की कोशिश करेंगे कि हमसे क्या तकलीफ है क्या नाराजगी है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...