पटना: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण में पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण दिया जा रहा है। सभी को न्योता भेजने की तैयारी की जा रही है। शपथग्रहण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समेत मॉरीशस और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कई देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी। इससे पहले 2014 और 2019 के शपथग्रहण में भी पड़ोसी देश के नेता शामिल हुए थे।
सियासी उफान के बीच DEPUTY CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा…
PM MODI
PM MODI



















