मोदी-3.0 : शपथग्रहण समारोह के लिए पहुंचने लगे नेता व कई बड़े चेहरे

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नई सरकार बनने जा रही है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी आज सरकार बनाने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के सभागार में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7.15 बजे से शुरू होगा। सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलवाएंगी।

आपको बता दें कि शपथ लेने वालों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पूरी, अनुप्रिया पटेल, जीतनराम मांझी, ललन सिंह सहित तमाम मंत्री जिन्हें शपथ लेनी है वह धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति भवन में मेहमानों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। साथ ही इस शपथग्रहण में भाग लेने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष के अलावा देश के कई नामचीन चेहरे मौजूद रहेंगे। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के भावी सीएम चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के साएम योगी आदित्यनाथ, देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान, अभिनेता अक्षय कुमार सहित तमाम बड़े स्टार के पहुंचने की सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़े : मोदी 3.0 : बिहार से 8 तो उत्तर प्रदेश से 9 बन सकते हैं मंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...