पटना: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में बिहार के सभी मंत्री और विधायकों को दिल्ली से निमंत्रण आया है और सभी दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश खुशहाल हो जाएगा। हम जो कहते थे कि भारत विश्वगुरु बनेगा तो अब देश का विश्वगुरु बनना तय है। देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। देश अब विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रही है। सबको भरोसा है कि नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाएंगे। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिए जाने की बात पर कहा कि यह सब चलते रहता है।
दूसरे को बरगलाने के लिए ये लोग इस तरह की बात करते हैं। हमारे एनडीए के साथ मजबूती से एनडीए के साथ हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी नरेंद्र मोदी के साथ थे और अभी भी हैं।
Modi Cabinet के संभावित मंत्रियों को आया फोन
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
MODI
MODI



















