खनन माफियाओं के आतंक से जिलेवासी परेशान, बालू के नीचे दबे युवक का शव बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में खनन माफियाओं के आतंक से जिलेवासी परेशान हैं। आज यानी गुरुवार को जिले के पानगाछी में बालू के नीचे दबे एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के समीप की है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा निवासी कृष्णकांत कुंवर के पुत्र अवनीश कुमार (25) के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पानगाछी के समीप बेगूसराय-मटिहानी सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यहां बराबर इस तरह की घटना होते रहती है। फिलहाल काफी कोशिश के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या कर बालू के नीचे छूपा दिया गया

आपको बता दें कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या कर उसे बालू के ढेर के नीचे छिपा दिया। बताया जा रहा है कि अवनीश चाक निवासी कुंदन नाम के व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता है। यह ट्रैक्टर पूरी रात गंगा नदी के किनारे से अवैध रूप से सफेद बालू ढोता है। इतना ही नही जिले में गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रात भर में 500 से अधिक ट्रेक्टरों से अवैध खनन होता है। बुधवार की रात भी वह ड्यूटी करने आया था। रात में बालू काटने को लेकर गंगा किनारे हो रहे गैंगवार में उसकी हत्या कर दी गई और शव को पानगाछी के नजदीक गड्ढे में रखकर ऊपर से गंगा का बालू डाल दिया गया।

यह भी पढ़े : पाठक की मनमानी के चलते बच्चे के साथ-साथ टीचर भी हो रहे हैं बेहोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...