राज्य में 15 जून तक होगा मानसून का प्रवेश

रांची: पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार पांच दिनों यानी 15 जून तक राज्य में मानसून के प्रवेश के आसार हैं। जबकि नौ और 10 जून को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्री-मानसून वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष मानसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा।

वर्तमान में राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज जिलों में तपती गर्मी जबकि शेष हिस्सों में हीटवेव का असर देखा जा रहा है।

राजधानी समेत आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने गर्मी से राहत जरूर दी है। मौसम विज्ञानी की माने तो यह प्री-मानसून की आहट है। शुक्रवार और शनिवार को भी रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...