इस बार बेहतर रहेगा मानसून, 18 जून तक झारखंड में होगा प्रवेश; सितंबर तक रहने की उम्मीद

रांची: झारखंड के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मानसून 16 से 18 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर जायेगा, जिससे राज्यभर में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 16 जून तक ओडिशा पहुंच जायेगा और दो दिनों के भीतर यह झारखंड में भी सक्रिय हो जायेगा।

इस बार मानसून की स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। पूरे झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। सितंबर माह तक मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है, जिससे राज्य के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त नमी मिलेगी।

मुख्य बिंदु:

अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 जून से ही कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की शुरुआत हो जायेगी। वहीं 16 से 18 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

झारखंड के किसान भी इस संकेत के बाद सक्रिय हो गए हैं और धान की बिचड़ा (रोपाई की तैयारी) का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले साल मानसून ने 21 जून को झारखंड में दस्तक दी थी, जबकि इस साल यह 3-5 दिन पहले आने की संभावना है।

राजधानी रांची में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। वहीं लातेहार में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मेदिनीनगर राज्य का सबसे गरम इलाका रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के अन्य हिस्सों जैसे पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...