Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसून की रफ्तार बढ़ी: झारखंड में 18-19 जून के बीच दस्तक की संभावना, गुजरात में रेड अलर्ट, 20 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रांची : 21 दिनों के लंबे ठहराव के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को मानसून ने मुंबई से आगे बढ़ते हुए गुजरात के बड़ोदरा और मध्य प्रदेश के खरगोन तक अपनी पकड़ बना ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन मानसून को पूरे देश में आगे बढ़ा रहा है।

झारखंड में 18-19 जून को मानसून की एंट्री संभावित
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि मानसून 18-19 जून के बीच संथाल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा और एक-दो दिनों में पूरे राज्य में फैल जाएगा। इस बार मानसून की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है, जिससे राज्य में बेहतर वर्षा के आसार हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून दो दिन पहले राज्य में पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गुजरात के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 64.5 मिमी से अधिक प्रति घंटे की अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा बिहार, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और सभी पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य राज्यों में येलो अलर्ट लागू है।

रांची समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
सोमवार को रांची में दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। हजारीबाग में सबसे ज्यादा 29.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं। पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन कर रहा है मानसून को गति
अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मानसून पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी का प्रभाव ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए मध्य भारत के राज्यों को भिगो रहा है। इस साल मानसून ने सामान्य तिथि से एक सप्ताह पहले 24 मई को दस्तक दी थी, लेकिन 26 मई के बाद से उसकी गति धीमी हो गई थी। अब एक बार फिर यह पूरे देश में रफ्तार पकड़ रहा है।

 

Commercial Advertisment

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक...

 रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय युवक से अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों की जांच तेज। जेल आइजी की चार सदस्यीय टीम...

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...