Jehanabad में झूला पर बैठने के विवाद में रोड़ेबाजी, 4 जख्मी

जहानाबाद: Jehanabad में झूला पर बैठने के विवाद में दो गुटों के बीच झड़प में जम कर रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। घटना जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के बड़की मुरारी गांव की है जहां यज्ञ का आयोजित की गई है। यज्ञ में झूला समेत अन्य मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। इसी मेला में एक झूला पर बैठने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि झूला बंद हो गया था उसके बाद गांव के कुछ लोगों ने झूला शुरू करने के लिए कहा। आयोजक के द्वारा मना करने पर कहा सुनी हो गई। कहा सुनी हिंसक झड़प में बदल गई और तीन महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

यह भी पढ़ें- RAMOJI RAO के निधन से पत्रकारिता और फिल्म जगत क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है- मुख्यमंत्री

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

JEHANABAD JEHANABAD

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...