रांची: नरेन्द्र मोदी नौ जून को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे तो शपथग्रहण समारोह में आम लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा। रांची रेल डिवीजन
समारोह में ऐसे लोग भी दिखेंगे जो भले ही बड़े पद पर न हों लेकिन देशसेवा में योगदान दिया है। सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले श्रमिक भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।
समारोह में रांची रेल डिवीजन के लोको पायलट एएसपी तिर्की को आमंत्रित किया गया है। रांची हावड़ा और रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट एएसपी तिर्की पिछले 34 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। रांची रेल डिवीजन
भारत की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी आमंत्रित हैं। आमंत्रितों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के एंबेसडर भी होंगे।
नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद संभालने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक मेहमानों के लिए व्यवस्था की जा रही है।



















