रांची रेल डिवीजन को केंद्र सरकार ने एक साल में 2000 करोड़ का डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दिया

रांची: पहली बार रांची रेल डिवीजन को केंद्र सरकार ने एक साल में 2000 करोड़ का डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दिया है। रांची व इसके आसपास क्षेत्र में 26 रेलवे ओवरब्रिज व अंडर पास बनाए जाएंगे। जिस पर लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

रांची रेल डिवीजन के 14 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा।

वहीं पूरे झारखंड में रांची के 14 रेलवे स्टेशन समेत 57 रेलवे स्टेशनों का री डेवलपमेंट होगा।

वहीं, पूरे झारखंड में कुल 83 रेलवे ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जाएंगे। झारखंड समेत देशभर में 550 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है।

वहीं देशभर में 1500 रेलवे ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जा रहे हैं। यह पूरा प्रोजेक्ट 40 हजार करोड़ का है। इसका शिलान्यास 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।

इसके अलावा रांची शहर में एचईसी पुलिस मुख्यालय के पास रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है और इसका काम एनएचआई करेगा।

इसका भी शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। इसके बन जाने से प्रतिदिन करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों को बड़ा फायदा होगा। ट्रेनों की वजह से हमेशा फाटक बंद रहता है, जिससे आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...