KAIMUR में प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, मंदिर से बरामद हुआ शव

कैमूर: कैमूर के बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के मां काली मंदिर से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान बेलाव गांव से सटे सोनरा गांव के सूचित राम का पुत्र 23 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में की गई। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुटी है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर बेलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले में परिजनों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह कैरब 6 बजे स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक ने गांव की एक लड़की से महाराष्ट्र में शादी की थी और वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

शुक्रवार की शाम वह सब्जी लेने निकला था लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के प्रेमिका के परिजनों ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है। मामले में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU नेता के सी त्यागी ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘नीतीश…’

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

KAIMUR KAIMUR KAIMUR

KAIMUR

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...