Giridih : रिश्ता हुआ तार-तार, भाई ने भाई का गला रेता, आगे फिर हुआ…

Giridih – गिरिडीह में आज एक परिवार में रिश्ता तार-तार हो गया जहां एक भाई ने दूसरे भाई की गला रेता। घटना में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति का नाम झगरू दास बताया जा रहा है।

व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

घटना गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दुल्हडीह गांव की बताई जा रही है जहां एक चचेरे भाई ने अपने ही दूसरे भाई की गला रेत दिया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन से मिलने होटवार पहुंचे सीएम चंपई सोरेन… 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति की पत्नी सोगिया देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अपने पति के साथ खाना खाने के बाद आराम कर रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले रूपलाल दास व बालेश्वर दास नामक व्यक्ति अचानक घर पर अन्य लोगों के साथ आ धमके।

अचानक घर पर आ धमके लोग

इसी दौरान वे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनलोगों ने मेरे पति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और पति का गला रेत दिया। जिसके बाद वह खून से लतपथ जमीन पर गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मैने इसके बाद शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बिल्डिंग की छत से गिरकर गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

आस-पास के लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया जिसके बाद घायल व्यक्ति को गांडेय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल में भेज दिया।

जमीन विवाद में रेता गला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जग्गू दास नामक व्यक्ति का जमीन विवाद में अपने भाई से झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम रूपलाल दास और बालेसर दास ने सुनियोजित तरीके से अपने भाई का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें- Baghmara Crime : बाइक से पीछा कर लाखों रुपयों से भरे बैग की छिनतई… 

मामले की सूचना मिलने पर गिरिडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जबकि गंभीर व्यक्ति का इलाज SNMMCH में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहां देर रात व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया..

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...