Advertisement
Advertisement

दीपांकर ने कहा- हमारी पार्टी ने की है बड़ी जीत

पटना : आरा और काराकाट लोकसभा चुनाव में सीपीआई माले की पार्टी ने जीत दर्ज की है। आरा सीट से सुदामा प्रसाद तो वहीं काराकाट सीट से राजाराम कुशवाहा ने जीत दर्ज की है और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव से प्रभुनाथ राम ने जीत दर्ज की है। सीपीआई माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह जीत हमारी पार्टी ने की है। पटना में आज सीपीआई माले की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में दीपांकर भट्टाचार्य, संदीप सौरभ, राजाराम कुशवाहा, सुदामा प्रसाद और प्रभुनाथ राम के अलावा कई नेता मौजूद थे।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

जिस तरह से बिहार में सीटों की उम्मीद थी उतनी नहीं आई है – दीपांकर भट्टाचार्य

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह से बिहार में सीटों की उम्मीद थी उतनी नहीं आई है। भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल का नारा था 400 पार और बिहार में 40 से 40 जीतने की यह सब झूठा साबित हुआ है। नालंदा में कुल मिलाकर अच्छी रही, जो बिहार का चुनाव परिणाम है इतनी उम्मीद थी उसे हिसाब से बिहार का परिणाम नहीं आया। 2020 के विधानसभा में जो परिणाम आया था उसी के युद्ध के परिणाम आने की उम्मीद की गई थी। लेकिन इंडिया गठबंधन को 20 सीट आना चाहिए था। हमलोग को एक समीक्षा की जरूरत है। हमलोग एक समीक्षा करेंगे, लेकिन जो भी जनादेश मिला है उसे जनादेश की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाएंगे।

इंडिया गठबंधन को 20 सीट जितनी चाहिए थी – माले महासचिव

माले महासचिव ने यह भी कहा बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्र में दो पर हमने जीत हासिल की। एक विधानसभा उपचुनाव में भी हम विजयी रहे। नालंदा में कड़े मुकाबले में रहे, लेकिन चुनाव परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं है। चुनाव परिणाम 2020 के बिहार विधानसभा के इर्द गिर्द होना चाहिए था। कायदे से इंडिया गठबंधन को 20 सीट जितनी चाहिए थी। इसकी एक गंभीर समीक्षा की जरूरत है।

एग्जिट पोल एक बड़े घोटाला के रूप मे उभर कर सामने आया है – वामदल

चुनाव के दौरान ही एग्जिट पोल एक बड़े घोटाला के रूप मे उभर कर सामने आया है। अदानी के चैनल में जाकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने एग्जिट पोल की आड़ में शेयर खरीदने की अपील की। इससे साफ जाहिर होता है की एग्जिट पोल भी पूरी तरह प्रायोजित था लेकिन चार जून के बाद उसमें जबरदस्त रूप से गिरावट और छोटे निवेशकों को तकरीबन 30 लाख करोड़ का भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यह कुछ और नहीं बल्कि एक चरम घोटाला है। नीट के भी रिजल्ट में खुलकर धांधली सामने आई है। इतने लोग कैसे टॉपर बन गए, यह गंभीर जांच जांच का विषय है। शेयर बाजार की धांधली और छात्रों की भविष्य के खिलवाड़ के साथ एनडीए अपने यात्रा शुरू कर रही है।

अगिआंव उपचुनाव में भाकपा माले ने फिर लहराया परचम – प्रभुनाथ राम

बिहार के अगिआंव में हुए उपचुनाव में फिर से भाकपा माले ने अपना फिर से परचम लहराया है। आपको बता दें कि मनोज मंजिल को सजा होने के बाद यह सीट खाली हुई थी जहां एक तरफ शिव प्रकाश रंजन जनता दल यूनाइटेड से उम्मीदवार थे। वहीं प्रभुनाथ राम भाकपा माले से उम्मीदवार थे। भाकपा माले ने इस सीट को बचा लिया है।

छात्र-नौजवानों के लिए रोजगार के सवाल पर संघर्ष करते रहेंगे – नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद

आरा से नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि हम सदन के अंदर किसानों के लिए फसलों के लाभदायक दाम, सिंचाई की व्यवस्था और नोटबंदी और जीएसटी की मार खाए खुदरा व्यापारियों की फिर से मजबूती, गरीब गुरुओं के गरिमामय जीवन और छात्र-नौजवानों के लिए रोजगार के सवाल पर संघर्ष करते रहेंगे। नालंदा से इंडिया गठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार संदीप सौरभ ने कहा कि नालंदा में हम भले हार गए हों, लेकिन हमें जनता का व्यापक समर्थन हासिल हुआ। हम आने वाले दिनों में शिक्षा-रोजगार और विस्थापन के सवाल पर अभियान चलाएंगे और उन मुद्दों को विधानसभा के अंदर उठाएंगे। भारी समर्थन के लिए उन्होंने नालंदा की जनता को धन्यवाद व्यापित किया।

काराकाट सीट शुरू से ही हॉट सीट बनी हुई थी – राजाराम कुशवाहा

काराकाट लोकसभा सीट जीते हुए राजाराम कुशवाहा ने कहा कि यह सीट शुरू से ही हॉट सीट बनी हुई थी। बता दें कि यहां से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा जहां चुनावी मैदान में थे। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह चुनावी मैदान में थे। दोनों को चुनावी मैदान में हारने के यहां से राजाराम सिंह चुनाव जीता है।

यह भी पढ़े : दीपांकर ने कहा- बिहार की जनता लड़ेगी, तानाशाही हारेगी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...