नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बता दिया कब तक रहेगी सरकार

Desk. नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारी जोरो पर चल रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि मोदी का यह कार्यकाल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कुछ ही दिनों में कई बीजेपी के नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कई बीजेपी के नेता बहुत परेशान और नाखुश है। ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। हालांकि अब आगे देखने वाली बात होगी कि ममता बनर्जी का दावा कितना सही निकलता है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नयी सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। 9 जून को नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले कल एनडीए की बैठक हुई। इसमें एनडीए के दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद सरकार बनाने के लिए एनडीए ने दावा पेश किया है।

इस बीच कल ही शाम को नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को अपने हाथों से दही-चीनी खिलाया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली है।

सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

वहीं आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस दौरान बैठक में ही सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...