अमन साहू को पिस्टल सप्लाई करने वाले अपराधी धराया

रांची: कुख्यात अमन साहू को पिस्टल सप्लाई करने वाले अपराधी राजवीर सिंह को मध्यप्रदेश के बड़वानी में रायपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

राजवीर खुद ही पिस्टल बनाता था, जिसे अमन साहू 35 हजार में खरीदता था। उसी पिस्टल से झारखंड में कारोबारियों को गैंग के शूटर गोली मारते थे।

रायपुर पुलिस के समक्ष पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी राजवीर ने बताया है कि फर्जी सोशल मीडिया आईडी से अमन साहू गैंग का अपराधी संपर्क करता था, जिसके बाद सौदा तय होता था।

इसके लिए वह खुद भी फर्जी आईडी का इस्तेमाल करता था। हाल के दिनों में अमन साहू गैंग के सरगना मयंक ने मोंटू सिंह नाम के उसके फर्जी आईडी पर संपर्क कर हथियार की मांग किया था।

एक पिस्टल के लिए 35 हजार में डील फाइनल हुई थी। मयंक ने अपने गिरोह के शॉर्प शूटर रोहित को पिस्टल उपलब्ध कराने को कहा था। इसके लिए उसे 35 हजार भी मिल गए थे। हालांकि इससे पहले ही वह पकड़ा गया।

Jharkhand Property Registration Update: जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, नए...

झारखंड सरकार ने 'झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026' लागू कर दी है। अब शहरी क्षेत्रों में संपत्ति खरीदने पर निबंधन शुल्क का...

Jharkhand Cabinet Meeting Update: थैलेसीमिया पीड़ित छात्रों को बड़ी राहत संभव,...

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी। थैलेसीमिया और गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्रों की 75% उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने समेत...

Ranchi Crime News Update: एक्सट्रीम बार DJ संदीप हत्याकांड में मुख्य...

रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया।...