बजाया शंख, थमा दी अटैची, चुनाव के दिन बदल गया चुनाव चिह्न

सीतामढ़ीः कहा जाता है कि अजूबा शब्द सूबे बिहार की डिक्शनरी में नहीं है, यहां सब कुछ अजूबा है. कुछ ऐसा ही कारनामा सीतामढ़ी से सामने आई है. जहां डुमरा प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार सोलफुल देवी का चुनाव चिन्ह चुनाव के दिन बदल दिया गया.

अब यह लापरवाही किसकी है, यह तो जांच का विषय है. लेकिन प्रत्याशी ने डीएम से चुनाव स्थगित कराने की मांग की है. प्रत्याशी सोलफुल देवी के अभिकर्ता ने बताया कि उन्हे शंख चुनाव चिन्ह आवन्टित किया गया था, इसी चुनाव चिन्ह को लेकर वह मतदाताओं के पास गए, अपना प्रचार-प्रसार किया. लेकिन, चुनाव के दिन उनके नाम के आगे इवीएम में अटैची की तस्वीर है.

वही जब  इस मामले में मीडिया कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सवाल पूछा तो प्रखंड  विकास पदाधिकारी मीडिया से सवालों से बचते नजर आए.  मीडिया का कैमरा देख एक कमरे से दूसरे कमरे में दौड़ लगाते दिखे.

रिपोर्टः अमरनाथ सहगल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...