Advertisment

कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के खिलाफ दुकानदारों ने निकाला आक्रोश मार्च

नालंदा : नगर परिषद राजगीर के फुटपाथ दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर नोटिस कर एक साजिश के तहत रोजगार से बेदखल करने के विरोध में नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। राजगीर, शिलांव और नालंदा पावापुरी गिरियक के दुकानदारों को सर्वेक्षण कर निबंधन प्रमाण पत्र जारी कर करने, बेंडिंग जोन बनाकर सभी दुकानदारों ने आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

टीवीसी की बैठक में लिए गए निर्णय को अक्षरस पालन करने, दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर नोटिस कर तंग- तवाह कर रोजगार से बेदखल करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर कुंड क्षेत्र से जेपी चौक, दूर्वा मोड और बस स्टैंड होते हुए अनुमंडल कार्यालय राजगीर तक सैकड़ो दुकानदारों के द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के राज्य समन्वयक सह असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पासवान, मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार पान और गोपाल भदानी ने संयुक्त रूप से कर रहे थे।

इस मौके पर डॉक्टर पासवान ने बताया कि मंच के द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक राजगीर से मिलकर मांग पत्र सोपा। मौके पर मदन बनारसी, अजय यादव, मनोज यादव, सरोज देवी, राघव देवी, मंजू देवी, राजू कुमार, सुरेंद्र चौधरी, शंकर कुमार, भूषण राजवंशी, विपिन यादव, विजय यादव, नंदकिशोर प्रसाद, धर्मेंद्र पासवान और अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े : डायल-112 बाइक को DSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....