Saran : लोगों की मौत के बाद श्राद्ध की बात तो सब जानते हैं लेकिन क्या हो जब कोई जीते जी ही श्राद्ध करे तो। ऐसा ही मामला सामने आया है सारण से जहां एक व्यक्ति ने जीते जी अपना श्राद्ध किया। व्यक्ति का मानना है कि मरणोपरांत शरीर का क्या होगा पता नहीं, मरने के बाद क्या पता कोई श्राद्ध करेगा भी या नहीं। इसलिए जीते जी अपना श्राद्ध कर लें ताकि मरने का बाद आत्मा को शांति मिले।
इसी सोच के साथ अपना ही श्राद्ध कर रहे हैं सारण के एकमा प्रखंड अंतर्गत भोदसा गांव निवासी राजेंद्र पांडेय उर्फ़ लालका बाबा। राजेंद्र पांडेय अविवाहित हैं और उन्हें अपनी श्राद्ध की चिंता सताते रहती है। जीते जी श्राद्ध का यह विषय क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ है। मरणोपरांत श्राद्ध की विधि के अनुसार ही 11 दिनों की विधि विधान के साथ अपना श्राद्ध कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
Modi Cabinet में बिहार को मिले मंत्रालय पर RJD का तंज, कहा ‘यह छलावा है’
सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट


















