Muzaffarpur में गिरफ्तार chinese citizen की इलाज के दौरान मौत

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध रूप से भारत की सीमा में आए एक Chinese citizen ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। चीनी नागरिक को मुजफ्फरपुर की पुलिस ने अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह जेल में बंद था। जेल में करीब पांच दिन पहले उसने आत्महत्या की कोशिश की थी और उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chinese citizen की मौत के बाद जिला प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मामले में एसकेमसीएच अधीक्षक डॉ विभा ने बताया कि पांच दिनों से इलाजरत चीनी नागरिक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को हो गई। उन्होंने बताया कि जेल में बंद चीनी नागरिक ने चश्मा का शीशा तोड़ कर गला, पेट और प्राइवेट पार्ट काट कर सुसाइड करने का प्रयास किया था।

उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि किसी चीनी भाषा के जानकर से जब उसकी बात करवाई गई थी तो Chinese citizen ने कहा था कि चीन में उसकी हत्या कर दी जाएगी इसलिए वह नेपाल के रास्ते भाग कर भारत आया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

कुछ ही देर में BJP नेता करेंगे बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आवास पर होगी बैठक

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...