भारत में घुस रहे थे 4 Chinese नागरिक, पाकिस्तान से है ये कनेक्शन…

पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के रक्सौल में स्थित भारत नेपाल सीमा से है जहां सुरक्षाबलों ने अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश करते हुए एक महिला समेत चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चीनी नागरिकों के पास से पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के साथ बिगड़े हालत को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए सभी चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। Chinese Chinese Chinese Chinese 

सुरक्षा बल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला चीनी नागरिक बार बार अपना बयान बदल रही है और अपने आप को नेपाली नागरिक बता रही है जबकि वह हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा फर्राटे के साथ बोल रही है। महिला बता रही है कि वह नेपाल की नागरिक है और पाकिस्तान के एक युवक साथ उसने शादी की है। वहीं अन्य तीन चीनी नागरिकों ने बताया कि वे लोग पिछले एक सप्ताह से नेपाल के काठमांडू में रुके थे और अब वे भारत जा रहे थे।

यह भी पढ़ें – हमारी सेना ने Terrorists पर किया सटीक हमला, जदयू नेता ने कहा ‘हमें गर्व है’

फ़िलहाल सभी के भारत में घुसपैठ के कारणों की जानकारी मिल नहीं सकी है। सुरक्षाबल सभी से पूछताछ में जुट गई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला के बाद से ही पूरे देश में बॉर्डर पर भारत ने हाई अलर्ट जारी कर दिया था। इस दौरान गृह मंत्रालय ने सभी सीमा और सीमावर्ती जिलों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Operation Sindoor की सफलता पर पूरे राज्य में जश्न, लोगों ने सेना का जताया आभार…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih Court Proclamation Order: हत्या मामले में आरोपी आशीष मंडल के...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या के एक मामले में गिरिडीह जिला व्यवहार न्यायालय ने आरोपी आशीष मंडल के खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। प्रथम...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की...

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...