गिरफ्तार कैदी की इलाज के दौरान मौत

पालीगंज : अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए सिगोड़ी थाने के महाराजगंज निवासी अखिलेश यादव के बेटे 26 वर्षीय नागेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसे अवैध शराब की बिक्री करने के जुर्म में तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक कैदी रात में खाना खाकर हाथ धोने के बाद हाजत में जाने के दौरान अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में चोट लग गई। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक (कैदी) को पटना एम्स रेफर दिया। एम्स में जगह नहीं मिलने के कारण पुलिस कर्मियों ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया। लेकिन परिजनो ने युवक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराने की मांग पुलिस से कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे पटना में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी देर शाम मौत हो गई।

वहीं, परिजनों ने पुलिस पर गिरफ्तार युवक की पिटाई का आरोप लगाया है। इस बावत पुछने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतम कुमार ने परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गिरफ्तार युवक स्मैकियर था। खाना खाकर हाथ धोने के बाद वह हाजत की ओर जा ही रहा था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। बकौल एसडीपीओ परिजनो के अनुरोध पर युवक का इलाज पुलिस की देखरेख में पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था। लेकिन शनिवार की देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Giridih Court Proclamation Order: हत्या मामले में आरोपी आशीष मंडल के...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या के एक मामले में गिरिडीह जिला व्यवहार न्यायालय ने आरोपी आशीष मंडल के खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। प्रथम...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की...

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...