पिकअप की टक्कर से सड़क निर्माण में कार्य कर रहे मजूदर की मौत

सासाराम : रोहतास जिले के जंजरा करूप गांव के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सड़क निर्माण में कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर अररिया जिला के रहने वाला अनिल कुमार बताया गया है। कार्य कर रहे वहां के अन्य मजदूरों ने बताया की करूप के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि अररिया जिला के रहने वाले अनिल कुमार की मौत पिकअप के धक्के से हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने की बात बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर अगली कार्रवाई जारी रखी है। घटना शिवसागर प्रखंड की बताई गई है।

यह भी पढ़े : सासाराम में RJD कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का मनाया जन्मदिन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

 

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...