कोतवाली थाना के डायल-112 में पोस्टेड महिला ASI की मौत, हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण

गया : बिहार के गया में डायल-112 में पोस्टेड महिला एएसआई की मौत हुई है। मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना मिली थी कि डायल-112 में पोस्टेड मंजुला सिंह नूर कॉलोनी में रहती है और सोमवार की रात से वह किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, तो कुर्सी पर महिला एएसआई मृत पाई गई।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

कोतवाली थाना के डायल-112 में पदस्थापित है एएसआई मंजुला सिंह 

कोतवाली थाना के डायल-112 में थी पोस्टेड जानकारी के अनुसार, एएसआई मंजुला सिंह कोतवाली थाना के डायल-112 में पदस्थापित है। सोमवार की रात से वह अपने किसी रिश्तेदार का फोन रिसीव नहीं कर रही थी, जिसे लेकर परिवार वाले काफी आशंका में थे। इसकी सूचना आवास वाले एरिया की थाना सिविल लाइन को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम नूर कॉलोनी में पहुंची। उक्त महिला एएसआई का आवास थादरवाजा तोड़कर किया अंदर प्रवेश मौके पर पुलिस पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

SSP आशीष भारती ने तुरंत सिटी एसपी गया को घटनास्थल पर भेजा

आपको बता दें कि दरवाजा को तोड़कर पुलिस अंदर गई तो महिला एएसआई को मृत पाया। मृतका की पहचान कोतवाली थाना के डायल-112 में पोस्टेड मंजुला सिंह के रूप में की गई है। वहीं, घटना की जानकारी होते ही गया एसएसपी आशीष भारती ने तुरंत सिटी एसपी गया को घटनास्थल पर भेजा। गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने पाया है कि एएसआई मंजुला सिंह की मौत हृदयाघात के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

महिला एएसआई के पार्थिव शरीर को गया लाया जा रहा है पुलिस केंद्र 

वहीं श्रद्धांजलि और शोक सलामी देने के लिए महिला एएसआई के पार्थिव शरीर को पुलिस केंद्र गया लाया जा रहा है। डायल-112 में पोस्टेड महिला एएसआई की हृदयाघात से हुई है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि डायल-112 कोतवाली थाना में पोस्टेड महिला एएसआई मंजुला सिंह की हृदयाघात से मौत हुई है। जानकारी मिली थी कि वह कल रात से किसी का फोन रिसीव नहीं कर रही है। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो कुर्सी पर बैठी महिला एएसआई मृत पाई गई। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : आम के गोदाम में लगी आग, 4 लाख से ऊपर का हुआ नुकसान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...