शिवपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी पर अंधाधुंध फायरिंग

रोहतास : बिक्रमगंज प्रखंड के बरुणा गांव में महिला मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह पर अपराधियों ने हमला कर दिया. बता दें कि महिला मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह अपने सासु मां कमलावती कुंवर के साथ शिवपुर पंचायत के बरुणा गांव में किसी के घर न्योता में शरीक होने के लिए जा रही थी. इसी क्रम में बुधवार की दोपहर पूर्व से घात लगाये दर्जनों अपराधियों ने स्कॉर्पियो में सवार महिला मुखिया प्रत्याशी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया.

जिसके बाद महिला मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह अपने गाड़ी में सवार कुछ लोगों के साथ कूद कर भागते हुए गांव के किसी घर में छूप कर अपनी जान बचाई. जबकि अपराधियों ने पीछे से आ रही उनकी सासु मां की स्कॉर्पियो को भी गोली का निशाना बनाया, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को वही छोड़ किसी तरह भागकर अपने को सुरक्षित किया. लेकिन दूसरी तरफ जब अपराधियों को महिला मुखिया प्रत्याशी को जान से मारने में सफलता नही मिली तो उसने गाड़ी में ही आग लगा जलाकर राख कर दिया.

वही घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज डीएसपी शशि भूषण सिंह घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच जलते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी को अग्निशमन दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया. पुलिस ने गांव में छापेमारी करते हुए वरुणा गांव निवासी शिवपुकार राय के घर से दो कट्टा डबल नाल और एक कट्टा सिंगल नाल का, 3 फिफ्टिन लोडेड सहित एक बंदूक, 39 गोली के साथ बरामद किया गया.

मामले में डीएसपी शशि भूषण सिंह ने वरुणा गांव निवासी शिवपुकार राय को उसके घर से छापेमारी के बाद हथियार के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जबकि गांव में घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

नगालैंड : मोन जिले में अंधाधुंध फायरिंग, 13 लोगों की हुई मौत, अमित शाह ने जताया दुख

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...