महादलित मुखिया के घर पर दंबगों का हमला, प्रसूता के साथ भी की गयी बदसलूकी

Nalanda-दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में महादलित जाति की महिला मुखिया के घर पर दंबगों ने हमला किया. दंबगों मे न सिर्फ मुखिया बल्कि मुखिया की प्रसूता गोतनी के साथ भी मारपीट किया.

मुखिया मंती देवी के पति अनुप मांझी का कहना है कि जब से उनकी पत्नी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई है, दंबगों के द्वारा मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना दिया जा रहा है, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जलील किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि शिवेन्द्र सिंह, बबलू कुमार, विक्की कुमार और पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार द्वारा मुखिया मंती देवी पर दबाव डाल कर प्रधानमंत्री आवास की आवास की मांग की जा रही थी.

जब मुखिया मंती द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि किसी के दबाव में कोई काम नहीं किया जाएगा, जो भी होगा कानून के दायरे में होगा, उसके बाद दंबगों ने मुखिया के घर पर हमला बोल कर मारपीट किया, महिलाओं के साथ बदसुलुकी की.

इस संबंध में दीपनगर थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि मुखिया पति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी गयी है, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा मुखिया के भाई द्वारा शराब पीकर गाली-गलौज करने की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोषियों  के विरुद्ध  कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...